28.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

जौनपुर : युवाओं पर निर्भर है देश का भविष्य- रविन्द्र जायसवाल

जौनपुर : युवाओं पर निर्भर है देश का भविष्य- रविन्द्र जायसवाल

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भाजपा युवा मोर्चा ने मुंगरा बादशाहपुर में जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में सार्वजनिक इंटर कॉलेज में युवा सम्मेलन का आयोजन कर 2022 के चुनावी समर का शंखनाद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि युवा ही देश की संस्कृति के वाहक होते हैं किसी भी देश का भविष्य वहां के युवाओं पर ही निर्भर करता है इसलिए युवाओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि अपने कार्य और सद्चरित्र के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के सहभागी बने। उन्होंने आगे कहा कि युवा शब्द को उल्टा करने पर वायु शब्द की प्रतिध्वनि होती है जो कि तेज और प्रखरता का प्रतीक है।

विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के युवाओं ने विश्व के प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या विज्ञान का क्षेत्र हो, प्रबंधन का क्षेत्र हो या शौर्य का क्षेत्र हो, व्यापार का क्षेत्र हो या चाहे सेवा का क्षेत्र हो संपूर्ण विश्व में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास ओझा ने की।

उक्त अवसर पर युवा मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष खुशबू सिंह, हरनाम सिंह, जिला प्रभारी युवा मोर्चा अभय राय, मछलीशहर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अखिल प्रताप सिंह, जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सचिन तिवारी, अजय यादव, अभिनव सिंह, सिद्धार्थ सिंह, हरिओम गुप्ता जिला मंत्री रुपेश सोनकर, अभिषेक सिंह, विजय कश्यप, ज्ञानचंद्र यादव, अशोक निगम, जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा कपिल सिंह, सुलभ श्रीवास्तव, कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह, मोहित, वीरेंद्र जायसवाल, अभिषेक सिंह, अजय मिश्रा, विकास सिंह मंडल अध्यक्ष गण तुषार गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, अमित तिवारी, दिव्यांशु सिंह, आशीष सिंह, आशुतोष सिंह, वरुण सिंह, देवेंद्र दुबे, अनु दुबे, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37329917
Total Visitors
315
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This