जौनपुर : यूरिया खाद को लेकर किसानों में मचा हाहाकार, जिम्मेदार बेखबर

जौनपुर : यूरिया खाद को लेकर किसानों में मचा हाहाकार, जिम्मेदार बेखबर

# साधन सहकारी बैंक पर किसानो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
               प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानों के आय दोगुनी करने की बात करती है मगर आलम यह है कि प्रदेश भर के किसानो में यूरिया खाद को हाहाकार मचा हुआ है और जिम्मेदार बेखबर नजर आ रहे हैं। जगह जगह किसानों के प्रदर्शन की खबर देखने व सुनने को मिल ही जाती है ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार केराकत तहसील अंतर्गत साधन सहकारी समिति केंद्र सरैनी पूर्व पट्टी पर गुरुवार की सुबह यूरिया खाद न मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। किसान यूरिया खाद लेने के लिए केंद्र पर भीषण ठंड की परवाह किये बिना सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
सुबह के दस बजने के बाद जब कोई कर्मचारी केंद्र पर नही पहुंचा तो किसानों में गुस्सा फूट उठा और केंद्र पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताते हुए केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अपने चहेतों को पहले से ही आधार कार्ड लेकर उनको खाद वितरण कर देते है जबकि हम लोग दो दिनों से भीषण ठंड में सुबह लगभग 6 बजे से ही केंद्र पर लाइन लगाकर खड़े रहते है साथ महिलाएं भी लाइन में खड़ी रहती है।
कर्मचारी देरी से केंद्र पर आते है किसानो ने आरोप लगाया कि कर्मचारी लगभग 12 बजे केंद्र पर आते है। प्रदर्शन की भनक होते ही केंद्र प्रभारी आनन फानन में केंद्र पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण किये। प्रदर्शन करने वालो में मीरा प्रजापति, शकुंतला प्रजापति, राधिका, विजय बहादुर यादव, रणधीर, राजनाथ यादव, धरमू यादव, रामू यादव, विजय यादव, प्रियांशु यादव समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : संजय अस्थाना बनाए गए जिलाध्यक्ष
Next articleजौनपुर : बीडीओ सुईथाकलां पर लगा 25 हजार का जुर्माना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?