जौनपुर : 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                    पुलिस ने रविवार की शाम गयासपुर नोनारी गांव में दबिश देकर तीन शातिर गोवंशीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके पर तस्करों के पास से 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ काटने के औजार बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सायंकाल उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गयासपुर नोनारी गांव फखरुद्दीन के अहाते में प्रतिबंधित पशु काटा जा रहा है। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ सायं साढ़े चार बजे बताए गए स्थान पर पहुुंचे। पुलिस टीम देख तस्कर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। मौके से पुलिस को 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ लोहे का गडासा, चाकू और लकड़ी का ठीहा बरामद हुआ।
मौके से पकड़े गए आरोपितों अपना नाम पता मानीकलां निवासी रिजवान अहमद पुत्र स्व. हन्नान अहमद, मो. अबुलैश पुत्र एजाज अहमद और मोहम्मद पुत्र सफीक बताया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल जयराम यादव, गुलाब चंद यादव, कांस्टेबल दिनेश कुमार सरोज, दिनेश कुमार यादव, रणजीत यादव, अमरनाथ यादव, कृष्णा नन्द यादव शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया ने संयुक्त रूप से मनाया मोदीजी का जन्मदिन
Next articleजौनपुर : सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?