नारी की सहभागिता के बिना समाज में कुछ भी संभव नहीं- उर्वशी सिंह

नारी की सहभागिता के बिना समाज में कुछ भी संभव नहीं- उर्वशी सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                नगर के रघुवंशी होटल में महिला और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी और अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, डॉ उमेश सिंह, ज्योति कपूर, महिला कल्याण विभाग नीता वर्मा, उर्वशी सिंह, न्याय किशोर बोर्ड की सदस्य अंजू पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि के रूप ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कॉलेज के एडवाइजर डॉ उमेश सिंह ने कहा कि आज पूरे भारत में जीएनआईओटी अपने पढ़ाई एवं प्लेसमेंट के बल पर नंबर वन है।

उमेश सिंह ने शिक्षा और क्षेत्र में आशाओं और चुनौतियों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि माया टंडन ने कहा कि आज समाज में हम सभी को उर्वशी सिंह की तरह एक साथ लेकर चलने की जरूरत है। अगर हर महिला इसी तरह एक दूसरे का सम्मान करें तो समाज में महिलाएं कहीं भी कमजोर नहीं रहेंगी। ज्योति कपूर ने कहा कि आज महिलाएं सशक्त हो गयी है जिसका उदाहरण ये सम्मान समारोह है। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा समाज में हमारा ट्रस्ट हमेशा लोगों के लिए एक अलग ही तरह से कार्य करने की कोशिश करेगा जिससे महिलाएं उनसे हमेशा जुड़ी रहे और आगे भविष्य में एक महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन सक सके। उर्वशी सिंह ने कहा कि अगर हम समाज में कार्य करते हैं तो हमारे साथ हमारे मीडिया बंधु का पूरा सहयोग रहता है।

कार्यक्रम में स्वरम शर्मा ने अपनी नयी मूवी का गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सभी क्षेत्र से जुड़ी सम्मानित महिलाओं को सम्मानित किया गया और देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार मीडिया बंधु को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। और सभी आए हुए मेहमानों का आभार नागेंद्र सिंह ने किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ अंजू कन्नौजिया, डॉ शिल्पी, डॉ शैली निगम, रीता कश्यप, राधिका सिंह, कंचन सिंह, पिंकू मौर्य, मीरा अग्रहरी, डॉ तस्नीम फातिमा, शालिनी सिंह, अर्चना सिंह, रेनू सिंह, नीलम सिंह, नीतू सिंह, ज्योति सिंह, अनीता सेठ, राजकुमारी, शालिनी सिंह और पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, हसनैन कमर दीपू, विद्याधर विद्यार्थी, देवेंद्र खरे, नीरज सिंह, जावेद अहमद, राज सैनी, सूरज जायसवाल, विनोद सिंह, दिलीप शुक्ला, महर्षि सेठ, संजय अस्थाना और अश्विनी सिंह को सम्मानित किया गया।
Previous articleशैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी बाल संसद एवं वृहद वृक्षारोपण का आयोजन
Next articleजौनपुर : बाइक चोर गिरोह का शाहगंज पुलिस ने किया भंडाफोड़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?