मार्ग बंद होने पर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

मार्ग बंद होने पर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              बाबतपुर मंगारी मार्ग एयरपोर्ट विस्तारीकरण के चलते बन्द होने से आवागमन की समस्या को लेकर शनिवार को मंगारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम  को पत्रक देकर ग्रामीणों व बाजार के लोगों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में व्यापारी तहसील पहुंचे, जहां पत्रक देते हुए मांग की कि बिना वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए निर्माण एजेंसी द्वारा रास्ते को बंद किया जाना गलत है।
लोगों ने उक्त मार्ग को खोलने की मांग करते हुए निर्माण एजेंसी पर दबंगई करने का भी आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहाकि वैकल्पिक मार्ग के तहत राहगीर सरायतक्की के रास्ते जाने लगे तो वहां के लोग रास्ते मे पेड़ गिराकर रास्ता को अवरुद्ध कर दिये। जिससे बाबतपुर की तरफ आना ग्रामीणों के परेशानी का सबब बन गया है।
जिसपर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।पत्रक देने वालों में बीडीसी श्याम गुप्ता बाबू, प्रमोद पांडेय, अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री संजय दुबे बागी, मूलचंद कवि, योगेश राजभर, शंकर पटेल, जितेंद गुप्ता रहे।
Previous articleदेश की प्रगति के लिए किसानों की जागरूकता जरूरी: हर्ष कुमार
Next articleमनबढ़ युवकों ने रोडवेज बस चालक को पीटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?