लखनऊ : ईंट से कूच कर युवक की बेरहमी से की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव
लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
मड़ियांव थाना क्षेत्र के सिमरा गौड़ि में आज सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिला। छानबीन में पता चला कि मृतक बीकेटी इलाके का रहने वाला था और ईंट से कूंच कर उसकी हत्या की गई है। घटना को लेकर अभी पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है।
















