1.85 करोड़ की लागत से बनेगा मारूखपुर, रूधौली, नौली डीह बाबा मंदिर मार्ग 

1.85 करोड़ की लागत से बनेगा मारूखपुर, रूधौली, नौली डीह बाबा मंदिर मार्ग 

# मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया शिलान्यास

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              गभिरन मंडल के गुरैनी  सुम्बुलपुर मार्ग से रूधौली मारूखपुर, डीह बाबा नौली फायर स्टेशन तक मार्ग का शिलान्यास खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में सदर विधानसभा सड़कों के मामले में पूरे जनपद में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
वर्तमान समय में सड़कों को मिलाकर विभिन्न विकास परियोजनाओं पर  हजारों करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जा रहे हैं।सरकार की मंशा के अनुरूप शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ग्रामीण सड़कों के विकास व नव निर्माण पर फोकस किया जा रहा है। जिससे आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से विकसित होगी। भाजपा सरकार गांव गरीब, मजलूमों की जिन्दगी बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गभिरन अजय यादव व संचालन राम सबद बिंद ने किया।इस मौके पर विनय मिश्र, कमला प्रसाद सिंह, नंदलाल राजभर, प्रफुल्ल चंद्र मौर्य, डा.इंद्रसेन मौर्य, बलिहारी राजभर, शनि यादव, संजीव पाठक, मनोज विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleसिगरेट न देने पर मनबढ़ युवक ने फूंक दी दुकान
Next articleबारात देखने गई युवती का अपहरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?