13 जिलों में ओलावृष्टि व गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

13 जिलों में ओलावृष्टि व गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

लखनऊ। 
तहलका 24×7
              मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं।तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी तो 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।
Previous articleटेंडर दिलाने के नाम पर चार करोड़ रुपये की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
Next articleघर के बाहर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटी की मौत, 5 घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?