12.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में कायम की कानून व्यवस्था- सुरेंद्र सिंह

जौनपुर : भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में कायम की कानून व्यवस्था- सुरेंद्र सिंह

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                      नगर पंचायत खेतासराय परिसर में रविवार को आयोजित भाजपा सरकार के चार साल बेमिशाल कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था कायम की। इन चार वर्षों में एक भी दंगा नहींं हुआ। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुण्डे बदमाशों को प्रदेश छोड़ने को मजबूर कर दिया।

उन्होंने केंद्र सरकार की भी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कोविड वैक्सीन बनाकर देश को महामारी से बचाया। देश की सीमाओं को सुरक्षित किया। आतंकवादियों और घुसपैठियों की कमर तोड़ दी। एक भी आतंकवादी हमला नहींं हुआ। भारत सरकार ने विदेशी नीति बनाई। कुछ मामलों में आज भारत अमरीका की बराबरी कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन ईओ अमित कुमार ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार विश्कर्मा, नामित सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मनीष गुप्ता, आनंद कुमार बरनवाल, राकेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Mar 21, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This