जौनपुर : 18 साल पुराने रास्ते के विवाद को एसडीएम ने सूझबूझ से कराया हल

जौनपुर : 18 साल पुराने रास्ते के विवाद को एसडीएम ने सूझबूझ से कराया हल

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले में सोनकर बस्ती के पास 18 साल से दो पक्षों के बीच चले आ रहे रास्ते के विवाद को एसडीएम ने सूझबूझ से हल्का लेखपाल एंव पुलिस बल की मौजूदगी में सुलझा दिया। लंबे समय से चले आ रहे विवाद के सुलझ जाने से दोनों पक्षों ने खुशी जताई है।
      चंदवक के पुरानी बाजार में 2003 से निज़ामुद्दीन व अली हसन, मुस्तकीन, मुस्तफा के बीच पुरानी घरोही व रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। अली हसन व अन्य द्वारा निर्माण के दौरान विवाद होने की सूचना पर उप जिलाधिकारी माज अख्तर को दिया। सूचना पर हल्का लेखपाल सेवक राम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम ने 18 साल पुराने विवाद को सूझबूझ से हल कराकर दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया।
साथ ही दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दिया कि किसी के निर्माण कार्य में कोई भी पक्ष हस्तक्षेप नहीं करेगा अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से चले आ रहे विवाद के सुलझ जाने से दोनों पक्षों ने खुशी जताई है। वहीं लौटते समय ग्रामीणों ने सोनकर बस्ती से कोटिया मार्ग तक कीचड़ एंव दुर्गंध युक्त रास्ते की शिकायत की तो उन्होंने अतिशीघ्र रास्ते के निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
Previous articleजौनपुर : डिप्टी सीएम ने किया बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
Next articleजौनपुर : ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से दवा विक्रेताओं में मचा हड़कंप 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?