जौनपुर : तीन दिन से लापता बुजुर्ग का रेलवे लाईन पर मिला क्षत- विक्षत शव
# फोन पर ही सीमा विवाद पर उलझी रही जीआरपी और सिविल पुलिस
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर गरियाव रेलवे फाटक के समीप सोमवार को दो बजे के आस पास कुछ गाय चराने वालो ने एक वृद्ध की रेलवे पटरी पर क्षत- विक्षत शव देखा तो उन्होंने शोर मचाया जिससे गांव के लोग जुटे तो उस वृद्ध की पहचान मुड़ाव गांव निवासी मंगरू गुप्ता (90) के रुप में हुई। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए जो तीन दिन से लापता वृद्ध की तलाश में थे और उन्होने थाना पंवारा में बुजुर्ग की लापता होने की तहरिर भी दिया था। इस दौरान कुछ लोगो ने जीआरपी जंघई को सूचना देना चाहा तो फोन बंद आ रहा था। परिजनों ने बिना देर किए वृद्ध के शव को समेट कर घर उठा ले गए। और अंतिम संस्कार कर दिया।
















