जौनपुर : पीआरबी व पुलिस के जवानों की बहादुरी ने बचाई जा सकी बछड़े की जान
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 सोमवार की देर रात चौकी इंचार्ज जंघई थाना मीरगंज को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पंचायत सेमरी भोगीपुर स्थित कुएं में एक बछड़ा गिर गया है। सूचना पर जंघई चौकी इंचार्ज माहेश्वरी दीन राजपूत व डायल 112 के पीआरबी 2369 का आरक्षी सुरेश सिंह कुआं में रस्सी के सहारे उतरकर ग्रामीणों की मदद से बछड़ा को सकुशल बाहर निकाला गया जिससे बछड़े की जान बच सकी। पीआरवी के जवान और पुलिस की बहादुरी की चर्चा चहुंओर हो रही है।