जौनपुर : बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी बुजुर्ग मां, तीसरे दिन उड़े प्राण-पखेरू 

जौनपुर : बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी बुजुर्ग मां, तीसरे दिन उड़े प्राण-पखेरू 

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              लंबी बीमारी से बेटे की मौत का सदमा एक बुजुर्ग मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने बेटे की मौत के तीसरे दिन दम तोड़ दिया। बेटे के अस्थि कलश और मां के शव का दाह संस्कार प्रयागराज में शनिवार को एक साथ हुआ।
जमालपुर निवासी आशीष पाल (32) कुछ माह से बीमार था। उसका उपचार जिले के निजी अस्पताल में हो रहा था। आशीष पाल के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने के कारण उसे परिजनों ने पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों के परामर्श के बाद उसे महाराष्ट्र के एक हॉस्पिटल ले गए। वहां भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। दस नवंबर को उसकी मौत हो गई। पुत्र की मौत की खबर सुनकर 68 वर्षीय मां सुखराजी देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर पाई। शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को सुबह सुखराजी की मौत हो गई।
Previous articleजौनपुर : दर्जन मरअसलहाधारियों ने किया चालक समेत महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण
Next articleजौनपुर : खस्ताहाल सड़क, जर्जर पुल व दूषित पानी के लिए डीएम, एसई एंव ईओ को नोटिस 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?