जौनपुर : महिलाओं के सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज का निर्माण सम्भव- डॉ अंजू

जौनपुर : महिलाओं के सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज का निर्माण सम्भव- डॉ अंजू

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगह-जगह विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। लायंस क्लब द्वारा जनपद की तमाम समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भी आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काम कर रही लगभग 60 से अधिक महिलाओं को कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। तो वहीं नगर के एक हॉस्पिटल में चिकित्सक डॉ अंजू कनौजिया द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती तमाम मरीजों को फल वितरण किया गया।
डॉ अंजू कनौजिया द्वारा महिलाओं का फ्री चेकअप भी किया गया और उनको दवाएं भी वितरित की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं उनको और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है जहां कहीं महिलाएं पीछे हैं उन्हें आस-पास के लोगों को मिलकर महिलाओं को आगे ले जाने की आवश्यकता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं सरकार का भी दायित्व बनता है कि महिलाओं को आगे ले जाने में पूरा सहयोग दें। चिकित्सा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में या अन्य किसी क्षेत्र में यदि महिलाएं पीछे हैं तो उन्हें आगे ले जाने की जरूरत है क्योंकि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
Previous articleजौनपुर : जिला कारागार में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत
Next articleजौनपुर : सुखमय महिला महाविद्यालय में हुआ रासेयो के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?