जौनपुर : मेरे साथ गलत कर रहे हैं मेरे भाई विधायक लकी यादव- ओम यादव

जौनपुर : मेरे साथ गलत कर रहे हैं मेरे भाई विधायक लकी यादव- ओम यादव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                मल्हनी विधानसभा सीट से सपा विधायक लकी यादव से उनके सगे भाई ओम यादव ने जान का खतरा बताया है। उन्होंने मंगलवार को फेसबुक पर किये अपने पोस्ट में साफ कहा है कि अगर उनपर जानलेवा हमला होता है या कोई दुर्घटना होती है तो इसके ज़िम्मेदार विधायक लकी यादव होंगे। फेसबुक पर की गई इस पोस्ट के बाद जौनपुर में राजनीतिक भूचाल आ गया है। वहीं, लोग इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए घर में ही सुलझा लेने की नसीहत दे रहे हैं।

# मेरे साथ गलत कर रहे विधायक लकी यादव- ओम यादव

लकी यादव के छोटे भाई ओम यादव ने मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि इन दिनों उनके साथ गलत हो रहा है। विधायक होने के दम पर उनके भाई लकी यादव ने बीते 1 अक्टूबर को उनकी पिस्टल तक छीन ली है। जब वह इसकी शिकायत करने कोर्ट गए तो समाजवादी पार्टी के कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझा-बुझाकर वापस बुला लिया। ओम यादव का कहना है कि पिताजी कोई जायदाद बांटकर नहीं गए हैं। उनके भाई लकी यादव उनके साथ गलत बर्ताव कर रहे हैं। जो पोस्ट उन्होंने लिखी है वह सौ फ़ीसदी सच है। उनकी आईडी हैक नहीं हुई है। यह पोस्ट उन्होंने खुद फेसबुक पर लिखी है।

# पिताजी बांट कर गए थे जायदाद- लकी यादव

मल्हनी से विधायक लकी यादव का कहना है कि छोटे भाई ओम यादव से उनका कोई विवाद नहीं है। हां, यह सच है कि ओम यादव से उनकी बात कम ही होती है। पिता पारसनाथ यादव जीवित रहते तीनों भाइयों में जमीन-जायदाद बराबर बांट कर गए थे। इसलिए इस बिंदु पर भी कोई विवाद नहीं है। पोस्ट लिखने के पीछे ओम यादव की क्या मंशा है यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है।
Previous articleधूमधाम से कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का महापर्व
Next articleजौनपुर : ट्रैक्टर एंव ट्रक पर वर्जित होगा बच्चे और बहन बेटियों का नगर भ्रमण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?