जौनपुर : सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
# अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा एंव युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से की सहभागिता
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न प्रकार के सामाजिक, जनोपयोगी एंव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में नगर पालिका क्षेत्र के भादी द्वितीय वार्ड में सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा एंव युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एंव कार्यकताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद ने किया। किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ओम चौरसिया एंव युवा मोर्चा महामंत्री धीरज पाटिल के आह्वान पर विवेकानंद तिराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के आस पास साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई। इस दौरान महफूज आलम, दानिश अहमद, राखी आमद, तबरेज आलम समेत तमाम जुझारू कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।