
शाखा प्रबंधक जैनेंद्र कुमार झा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर ऐसा लगता है जैसे ईश्वर मुस्करा रहे हों। उन्होंने कहा कि बच्चों की हर जरूरी सुविधा का ध्यान रखना समाज का पहला कर्तव्य है। प्रधानाचार्या संगीता देवी ने सभी बैंक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आशा देवी, उषा यादव, सारिका, अशोक कुमार, प्रीति सिंह, सीमा यादव, रविंद्र दुबे, शिवशंकर यादव, दीपक मौर्य, आदर्श मौर्य, प्रवीण कुमार पाठक और शिवशंकर यादव उपस्थित रहे।