फायरिंग और मारपीट की घटना में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फायरिंग और मारपीट की घटना में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             सिंधोरा थाना क्षेत्र के राजपुर में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों से एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में राजपुर निवासी सुनील पांडेय ने आरोप लगाया कि घर के बाहर बाइक से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो रहा था, जब हम शांत कराने पहुंचे तो मेरे ऊपर ही दबंग लोग टूट पड़े और घर मे घुसकर मारपीट व पत्नी के साथ अभ्रदता करते हुए भाई को मारे पीटे और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के मामले में जमानत पर रह रहे विकास राय, राहुल राय, शुभम राय, रोहित राय, लवकुश राजभर, जोधा राजभर व गोलू राजभर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, वहीं दूसरे पक्ष से चिंतावनपुर निवासी गिरिजेश कुमार राय की तहरीर पर राजपुर सुनील पांडेय, अनिल पांडेय, प्रिंस व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस बाबत थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। किसी निर्दोष को फंसने नही दिया जाएगा।
Previous articleशिक्षा के बिना देश का विकास संभव नहीं : अजित सिंह
Next articleसांसद इकरा हसन से अभद्र व्यवहार, एडीएम ने कहा- कार्यालय से बाहर जाइए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?