फौजी और शिक्षक के घर को खंगाल कर चोरों ने किया लाखों का माल पार

फौजी और शिक्षक के घर को खंगाल कर चोरों ने किया लाखों का माल पार

# पीड़ित के घर की छत पर केला खाकर चोरों ने बुझाई पेट की आग

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             बीती रात चोरों ने भैसौली गांव के दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। इतना ही नहीं, चोर इतने निर्भीक थे कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित के घर की छत पर आराम से बैठ कर केला खाकर अपने पेट की आग को बुझाई।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही।
उक्त गांव निवासी लद्दाख में फौज की नौकरी कर रहे अरविंद तिवारी के घर पर बने शौचालय की छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने पहले घर में सो रही उनकी पत्नी के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद किया, बरामदे के दरवाजे को भी आंगन की तरफ से बंद कर दिया। उस दौरान फौजी के पिता राम प्रकाश और उनकी पत्नी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। पीड़ित की मानें तो चोर घर खंगालकर दो हजार नकदी समेत बहू के गले का हार, झुमका, नथिया और नथुनी उठा ले गए।
दूसरी तरफ बहराइच जिले में बतौर शिक्षक तैनात रामपाल यादव के यहां बरामदे के कमरे में सो रही उनकी पत्नी के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से चढ़ाकर मुख्य दरवाजे के ताला काटकर घर में घुसकर बहू, बेटी और पत्नी के जेवरात पार कर दिया। शिक्षक के बहू बेटे आगरा में रहते हैं, जबकि दूसरा बेटा दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। घर पर उनकी पत्नी अकेले रहती हैं।
दोनों मामलों में पीड़ित पक्षों को जानकारी सुबह सोकर उठने के बाद हुई।सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर मामले में जानकारी हासिल की। एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच जानकारी ली गई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleसर्पदंश से महिला की मौत
Next articleखुले नाले ने छीनी तीन जिंदगियों पर परिजनों का सवाल “पैसे से लौट सकती है किसी की जिंदगी?”
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?