33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

वाराणसी : पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

वाराणसी : पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

# भाई से होली मिलने गया था थानागद्दी निवासी बीसी संचालक

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                  पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमचंद कॉलोनी में बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश में बीसी संचालक को गोली मार दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच से छह राउंड फायरिंग की। घायल बीसी संचालक को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, फायरिंग के बाद हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित की है।

जौनपुर के थानागद्दी क्षेत्र के नाऊपुर निवासी बृजेश सिंह उर्फ राजू (42) बीसी संचालक हैं। राजू दोपहर में अपने भाई विपिन सिंह से होली पर मुलाकात के लिए उसके लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमचंद कालोनी स्थित घर पर पहुंचे थे। इसी बीच मुलाकात के बाद घर से राजू सिंह बाहर निकला तो पड़ोसी जितेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह मिल गए। आरोप है कि दोनों नशे में धुत थे। पुरानी किसी बात को लेकर राजू सिंह का दोनों से विवाद हो गया। इसी बीच मारपीट और दोनों की ओर से पथराव शुरू हो गया। तब तक जितेंद्र और मुन्ना ने असलहा निकाल राजू पर फायरिंग शुरू कर दी। राजू के सीने और पेट में दो से तीन गोलियां लगी हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और दोनों आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकले। कालोनी के लोगों और परिजनों ने घायल राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

# हाल ही में जमानत पर छूट कर आए हैं हमलावर

राजू सिंह के परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों हमलावर अपराधिक प्रवृत्ति के है। हत्या के मुकदमे में सजायाफ्ता हैं और उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं। राजू का भाई विपिन सिंह लालपुर वाहन स्टैंड से अपनी सवारी जीप चलवाता है। आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37214152
Total Visitors
982
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This