जौनपुर : नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु
बीबीगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत कुड़ियारी गांव में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण भैया, हनुमान, भगवान भोलेनाथ का नंदी गाय की प्राण-प्रतिष्ठा एंव मूर्ति स्थापना रविवार को विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित विविध धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी।

नवनिर्मित मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी पंडित मिथिलेश चंद्र पाण्डेय द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत रविवार दोपहर करीब सवा ग्यारह बजे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच राम-सीता लक्ष्मण, हनुमान, भगवान भोलेनाथ का नंदी गाय की मूर्ति स्थापना की गई। इस मंदिर में नींव रखकर निर्माण में अपना योगदान देने वाले समाजसेवी अरुण अग्रहरी पत्नी सुनीता अग्रहरी के साथ उपस्थित रहे।

ताखा पश्चिम शिवपुर गाँव के रहने वाले समाजसेवी अरुण अग्रहरी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान सदैव हमें सामाजिक समरसता, भाईचारा, जीवदया आदि का संदेश देते रहे है। हमें भी इनसे प्रेरणा लेकर माता-पिता, गुरु एवं जीव की सेवा करना चाहिए। समाज में आपसी मेलजोल को बढ़ावा देते हुए सामाजिक समरसता को बनाए रखने में भी आगे रहना चाहिए। इस मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण कार्यक्रम में आचर्य हरिकेश चत्रुवेदी, आचर्य जयशंकर पाण्डेय, पंडित संदीप शास्त्री, पंडित उमेश मिश्रा, पंडित शैलेश त्रिपाठी, आदि लोग उपस्थित रहे।


















