जौनपुर : पूर्व चिकित्साधिकारी से खाली कराया गया सरकारी आवास

जौनपुर : पूर्व चिकित्साधिकारी से खाली कराया गया सरकारी आवास

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका24×7
               प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ आरपी सिंह का स्थानांतरण सुल्तानपुर हो जाने के बाद नए चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार की नियुक्ति हुई। नियुक्ति होने पर डॉ आरपी सिंह ने चार्ज तो दे दिया लेकिन चिकित्साधिकारी आवास को किसी कारण वश खाली नहीं किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कई बार लिखित और मौखिक पर आवास खाली कराने के लिए कहा लेकिन पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ आर पी सिंह द्वारा ने सरकारी आवास को खाली नहीं किया गया।

चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ आरपी सिंह द्वारा आवास को खाली करने में हीला हवाली की जा रही है जिसके कारण राजकीय चिकित्सकीय एवं आकस्मिक कार्य करने में कठिनाई हो रही है। सीएमओ ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए आदेश किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की कमेटी बना कर पुलिस की उपस्थिति में सरकारी आवास पर लगे ताले को खोलवा दिया जाये। सीएमओ के आदेश पर मंगलवार को थाने के उपनिरीक्षक राकेश राय पुलिस बल व पीएचसी के गठन कमेटी साथ आवास का ताला तोड़कर चार्ज दिलाया गया। इस अवसर पर डॉ अभय सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव शंकर, वार्ड बॉय बी राम, फार्मासिस्ट कल्याण सिंह, बड़े बाबू आनंद पटेल व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : ग्राम पंचायत कुधुआ में लगा गंदगी का अम्बार
Next articleजौनपुर : हत्या के बाद फांसी पर लटकाने का पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?