जौनपुर : बुजुर्ग अधिवक्ताओं को हर महीने मिलेगी पांच हजार पेंशन- अनुराग पाण्डेय
# अधिवक्ता कल्याण निधि की धनराशि बढ़ाकर की गई पांच लाख
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
तहसील के सभागार में अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अनुराग पांडेय ने कहा कि प्रदेश के बुजुर्ग अधिवक्ताओं को अब हर महीने ₹5000 पेंशन दी जाएगी। साथ ही अधिवक्ता कल्याण निधि की धनराशि की सीमा बढ़ाकर ₹ पांच लाख कर दी गई है।श्री पांडे ने बताया कि 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्ग अधिवक्ताओं को अब ₹5000 महीने की पेंशन प्रदान की जाएगी।


















