जौनपुर : मतदाताओं ने लगाया मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप

जौनपुर : मतदाताओं ने लगाया मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
           थाना अंतर्गत मतदान केंद्र बड़नपुर प्राथमिक विद्यालय पर मतदान के लिए गए लोगों को मतदाता सूची से नाम कट जाने के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ा। जिसके कारण उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित होना पड़ा।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बीएलओ की लापरवाही से नाम मतदाता सूची से कट गया है कोई मृतक जीवित दिखा दिया गया तो कोई जीवित मृतक दिखा दिया गया। वहीं बीएलओ ने ऐसी बात से इनकार किया है। बीएलओ का कहना है कि उनके द्वारा समस्त कागजात सुपरवाइजर को सौंप दिए गए थे इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

आरोप है कि एसडीएम शाहगंज कहने के बाद भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की समस्या के समाधान के लिए नहीं पहुंचे। लोगों ने बताया कि एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेकर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने और समस्या के निस्तारण का झूठा आश्वासन दिया। प्रशासन के खिलाफ लोगों के अंदर आक्रोश भी देखने को मिला।
Previous articleजौनपुर : केराकत विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
Next articleजौनपुर : मतदान केंद्रों पर रही चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?