प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रैंड कैम्प फायर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार कुलसचिव पूर्वांचल विवि और कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार राय वित्त अधिकारी ने किया। संयोजक रोवर्स/रेंजर्स डॉ. जगदेव ने कहा कि विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों से आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और जौनपुर जनपद के लगभग 60 प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकायें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। इस अवसर पर लीडर ट्रेनर प्रदीप गुप्ता, डॉ. शफीउज्जमा, बेबी खुशनुमा, कविता पाण्डेय, हीरालाल यादव (सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त) आजमगढ़ मण्डल, डॉ. अमरजीत, डॉ. मनोज कुमार तिवारी, अंजनी तिवारी और डॉ. आर.के.जैन अनिल कुमारआदि उपस्थित रहें।