जौनपुर : 14 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जौनपुर : 14 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

# बैंक वसूली वादों के निस्तारण हेतु हुई तैयारी बैठक सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मदन पाल सिंह के आदेशानुसार 14 मई 2022 को जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली के अधिकाधिक वादों का निस्तारण के सम्बन्ध में विचार विमर्श हेतु नोडल अधिकारी लोक अदालत/अपर जिला जज की अध्यक्षता रमेश दूबे एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती शिवानी रावत की सह अध्यक्षता में एडीआर भवन, मे एक बैठक का आयोजन किया गया।

नोडल अधिकारी रमेश दूबे द्वारा बैठक में उपस्थित भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक एवं इण्डियन बैंक के शाखा प्रबन्धकगण को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त शाखा प्रबन्धकों से एनपीए खातों की सूची प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर ऋणी को नोटिस प्रेषित कराकर अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत द्वारा प्रबन्धकगण को निर्देशित किया गया कि जनपद की अपनी-अपनी सभी शाखाओं से समन्वय स्थापित कर बकायेदारों की नोटिस तैयार कर अविलम्ब प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही कर आगामी लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराया जा सके।

बैठक में बैंक आफ इण्डिया, इण्डियन बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, इण्डियन ओवरसीज बैंक, बैंक आफ बडौदा, सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया, बड़ौदा यूपी बैंक, श्रीराम सिटी फाईनेन्स, एलडीएम कार्यालय, केनरा बैंक के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिन्हा का आगमन 22 मई को
Next articleजौनपुर : कुलपति ने 51 गरीबों को किया वितरित खाद्यान्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?