पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली।
तहलका 24×7
               जिले में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने 24 घंटे में महिला और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद कर ली है।मामला शिवगढ़ थाना इलाके के मलिन के पुरवा का है, यहां बीते सोमवार को पूर्व बीडीसी मनीष सैनी का शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ था।
महाराजगंज थाना इलाके का रहने वाला मनीष सैनी रामनवमी के दिन अपनी ससुराल में आयोजित भंडारे में शामिल होने आया था। भंडारा खाकर वह घर की तरफ खेत के रास्ते जा रहा था। लेकिन, जब वह घर नहीं पहुंचा तो सुबह परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद मनीष का शव एक खेत में मिला था।युवक के शरीर पर हमले के निशान मिले थे।मामले की जानकारी देते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि थाना शिवगढ़ में 7 अप्रैल को मनीष सैनी नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी।
उसका शव ससुराल में एक खेत में मिला था।एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से आलाकत्ल भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक मनीष सैनी की पत्नी रूबी का सुनील कोरी से प्रेम संबंध था। रूबी के प्रेम संबंध के बारे में उसके पति को पता चल गया था, जिसके बाद कई बार पति मनीष ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा भी था। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने प्रेमी सुनील कोरी और पति मनीष सैनी को एक प्लान के तहत बुलाया।
इसी बीच प्रेमी और रूबी पास के खेत में सम्बन्ध बनाने चले गए। मनीष को शक हुआ तो वह भी दोनों को ढूंढते हुए खेत में पहुंच गया। वहीं पर प्रेमी ने इस गोली मारकर मनीष की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों से पता किया, तो पूरी कहानी पता चल गई। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रूबी व सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
Previous articleआशीष ने दुनिया में जिले का नाम रोशन किया: श्याम सिंह यादव 
Next articleवक्फ कानून पर अफवाहों को दूर करने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बनाई रणनीति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?