भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, जल्द घोषित हो सकती है प्रदेश की नई टीम

भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, जल्द घोषित हो सकती है प्रदेश की नई टीम

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में नई टीम के गठन को लेकर लखनऊ और दिल्ली में लगातार मंथन चल रहा है।माना जा रहा है कि जल्द ही करीब 45 सदस्यीय नई टीम पर अंतिम फैसला हो सकता है।सूत्रों के अनुसार भाजपा मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन में व्यापक बदलाव करने जा रही है।
पार्टी की रणनीति प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की है।इसके साथ ही ब्राह्मण समाज को साधने और समाजवादी पार्टी के पीडीए समीकरण की काट निकालने पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।भाजपा संगठन में लंबे समय से पदों पर बने कई चेहरों की छुट्टी तय मानी जा रही है,जबकि नए और सक्रिय नेताओं को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। नई टीम में प्रदेश महामंत्री,उपाध्यक्ष,मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्षों के पदों पर बड़े फेरबदल के संकेत हैं।
पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है।सूत्रों की मानें तो प्रदेश की नई टीम में एक तिहाई महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है।भाजपा नेतृत्व चाहता है कि संगठन सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ चुनावी दृष्टि से अधिक प्रभावी बने।बताया जा रहा है कि नई टीम केवल संगठनात्मक कार्यों तक सीमित नहीं रहेगी,बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने,आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी भी निभाएगी।वर्तमान प्रदेश टीम में सात महामंत्री,18 उपाध्यक्ष और 16 मंत्री शामिल हैं।ऐसे में नई टीम के गठन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
Previous articleस्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को बनाया जाएगा नशा मुक्त क्षेत्र
Next articleIAS की तैयारी कर रहे युवक ने विद्यालय में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?