सामाजिक समरसता का पर्व है होली : अवधेश पाण्डेय 

सामाजिक समरसता का पर्व है होली : अवधेश पाण्डेय 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
            नगर के शिव मंदिर शाखा पर बुधवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली।जिला सामाजिक समरसता संयोजक अवधेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का पर्व है।
रंग पंचमी के अवसर पर मनाई गई फूलों की होली कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि होला शब्द से होली बनी है। इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि जब खेतों में गेंहू की बाली तैयार होती है तो गेंहू की बाली को होला बोलते हैं। होलिका दहन वर्ष में एक बार होने वाला गांव का बड़ा यज्ञ है। जिसमें गांव के लोग मिलकर यज्ञ में जो नई फसल तैयार होती है उसे भगवान को समर्पित करते हैं। इसके बाद फूल से रंग को एक दूसरे को लगाकर उत्सव मनाते हैं। समाज में एक दुसरे से मिलजुलकर रहने को होली पर्व संदेश देता है।
मुख्य आयोजक मंडल कार्यवाहक शान्ति सागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रामचंद्र, उपेंद्रनाथ मिश्र, मनीष गुप्ता, डा. गजेंद्र पाण्डेय, विनिता मौर्या, सुनील, हनुमान, प्रशांत, भास्कर तिवारी, आशीष समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleपैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार व परिवार को पीटा
Next articleझाला बेचने आई महिला के एक कान का झाला गायब, पुलिस जांच में जुटी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?