जौनपुर : जिलाधिकारी ने किया आईजीआरएस की समीक्षा बैठक

जौनपुर : जिलाधिकारी ने किया आईजीआरएस की समीक्षा बैठक

# डिफॉल्टर एवं नेगेटिव फीडबैक पर डीएम ने जताई नाराजगी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा विभागवार डिफॉल्टर एवं नेगेटिव फीडबैक के प्रकरणों की समीक्षा की।जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा आईजीआरएस प्रकरणों को गंभीरता से न लेने व नेगेटिव फीडबैक प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश और जिन जिन विभागों के निगेटिव फीडबैक आये है सबका स्पस्टीकरण देने का निर्देश दिये गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान स्थलीय सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ता से वार्ता की जाए और उन्हें संतुष्ट किया जाए। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपालों व प्रधानों की प्रतिदिन समीक्षा की जाये। विभागीय कार्यवाही लम्बे समय से पेडिंग न रहे। लेखपालों को सचिवालय में रोस्टर के हिसाब से बैठाना सुनिश्चित करें। सरकारी जमीन के कब्जे अभियान चलाकर खाली कराया जाये। आबादी का सर्वे 02 अक्टूबर 2022 तक लक्ष्य के अनुरुप कराना सुनिश्चित करें। भुलेख अभिलेख अंकन आनलाइन अपलोड कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Previous articleगर्भवती महिलाओं की कई गई गोदभराई, वितरित किया गया पुष्टाहार
Next articleजौनपुर : ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते चलन से व्यापारियों पर आर्थिक संकट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?