निषाद पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

निषाद पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

# कार से आए थे हमलावर, हाईवे पर घेरकर 4 राउंड की फायरिंग

गोरखपुर।
तहलका 24×7
              बेलीपार थाना क्षेत्र में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता की कार सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक दवा लेकर बाइक से घर जा रहा था, तभी हाईवे पर महोब गांव के पास पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने रोका और फायर कर दिया। गोली मिस होकर बगल से निकल गई। इसके बाद युवक हाईवे से नीचे की तरफ भागने लगा तो बदमाशों ने पीछा कर दोबारा फायरिंग की।जिससे गोली उसके सीने में लग गई।
युवक गड्ढे में गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई।बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग की।जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव के पास एक पिस्टल भी मिली है। मृतक की पहचान भरवलिया गांव के रहने वाले दिनेश निषाद के रूप में हुई। एसएसपी राज करन नैय्यर ने कहा कि बेलीपार थानाक्षेत्र के ग्राम महोब में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में मृतक के भाई ने बताया कि उसके पट्टीदार और दो अन्य लोगों ने गोली मारी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा।
Previous articleदोस्त की प्रेमिका पर अश्लील कमेंट करने पर गोली मारकर हत्या
Next articleबिजली बिल को लेकर हुए विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?