110 फिट लंबा तिरंगा रिमोट से फहराया गया
पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7 पिंडरा ब्लॉक पर गणतंत्र दिवस पर 110 फिट लंबा तिरंगा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा रिमोट से फहराया गया और ब्लॉक के करखियाव के 27 शहीदों के नाम से बने शहीद पार्क का उद्घाटन किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर सिंह, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, मनीष पाठक, अभिषेक राजपूत, सन्तोष सिंह, उमेश सिंह समेत दर्ज़नो ग्राम प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक कर्मी उपस्थित रहे।

लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के केंद्रीय कार्यालय बाबतपुर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शहीद रविनाथ सिंह पटेल के पिता सत्य प्रकाश पटेल के हाथों ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राजेश विश्वकर्मा, प्रभारी नरेश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वकर्मा समेत अनेक लोग रहे।

क्षेत्र के बंसतपुर में संत सीताराम फार्मेसी कॉलेज, फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, बरवा स्थित वीबीएम पब्लिक स्कूल, कथौली स्थित शारदा महिला महाविद्यालय, खालिसपुर स्थित संत नारायण इंटर कालेज, दबेथुवा स्थित श्री देवमूर्ति शर्मा इंटर कालेज के अलावा क्षेत्र के परिषदीय व इंटर कॉलेजों में तिरंगा फहराया गया।
















