अमूल में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार

अमूल में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर पुलिस ने अमूल डेयरी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने वाले युवक को मंगलवार को धर दबोचा। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रघुनाथपुर निवासी मिठ्ठू राम से खालिसपुर निवासी जितेन्द्र मिश्रा ने उसकी लड़की की नौकरी करखियाव स्थित अमूल डेयरी में लगवाने के नाम पर 3 लाख 33 हजार 615 रुपये खाता के जरिये लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया था।
जब वहां पहुंचने पर फर्जीवाड़े का पता चला तो पुलिस से गुहार लगाई। जिसपर पुलिस ने आरोपित जितेन्द्र के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज दिनेश त्रिपाठी ने उसे सुरही मोड़ के पास स्थित पोखरे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक ने अन्य लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए ऐंठ चुका है और जेल भी जा चुका है।
Previous articleस्वयसवक पर हमला व मारपीट के आरोप में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 
Next articleस्टेट अवार्डी शिक्षक ने बदली विद्यालय की तस्वीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?