जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पेट्रोल पंप कर्मी की दर्दनाक मौत
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के जमदहां ईदगाह के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
















