जौनपुर : पुलिस के ढुलमुल रवैये से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
केराकत बार संघ के पूर्व महामंत्री पर हुए हमले के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने व सभी तहसील न्यायालयों की पूर्ण ताला बन्दी कर दी।मंगलवार की सुबह जब तहसील में अधिवक्ता एकत्रित हुए तो बार संघ के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद की अध्यक्षता में क्रमिक अनशन पर बैठ गए।जिसमें बार संघ के पूर्व महामंत्री हीरेन्द्र यादव के ऊपर हमले के बाद ढुलमुल पुलिसिया रवैए एवं एसडीएम के आदेश के बाद भी शहाबुद्दीनपुर में खड़न्जा अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पाना, इस पर अधिवक्ताओं ने कहा कि मंगलवार से पूर्ण रूप से अदालती कार्यों का बहिष्कार किया जाता है।



















