जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के मिर्दहा मोहल्ले में बुधवार की रात में एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिर्दहा मोहल्ला निवासी जमीरू अतीक की शादी 24 मई 2022 को हंडिया प्रयागराज निवासी स्वॅ. सैयद जलील हसन की पुत्री आयशा बोगम (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात में आयशा ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। उधर, बृहस्पतिवार को दिन में पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि आयशा के ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि उसकी तबीयत खराब थी और मौत हो गई। मिट्टी बृहस्पतिवार को दी जाएगी। आयशा का भाई सैयद बिलाल हसन और माता हुस्ना बानो समेत परिजन मिट्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे तो वहां मौत को लेकर दूसरी चर्चा होने लगी। मायके पक्ष के लोगों के अनुसार आयशा के गले में रस्सी बांधने का निशान था। उसे देखने के लिए जब कहा गया तो ससुराल पक्ष के लोग विरोध करना शुरू कर दिए। इसपर पुलिस बुलायी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल पर भी पहुंचकर जायजा लिया।

क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने महिला पुलिस के साथ घर में पहुंचकर देखा तो कमरे में कुछ मिट्टी और हाथ के निशान मिले। पुलिस टीम ने वहां से सैंपल भी लिया है। इस मामले में मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। मृतका की बड़ी बहन शाहिदा सैय्यद की तहरीर पर पति, जेठ और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Previous articleआजमगढ़ : विद्युत आपूर्ति ठप्प, 16 घंटे अंधेरे में रहे शहर के कई मुहल्ले
Next articleजौनपुर : लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें तीन अक्टूबर तक निरस्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?