प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7                                                             परिवार के विरोध के चलते दो दिन पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस पकड़कर थाने लाई तो दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। उनके आगे दोनों पक्ष विवश होकर सहमति देना ही पड़ा। मानिंद लोगों की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित मंदिर में एक दूजे को जयमाल पहनाकर दोनों सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं।

थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव निवासी सजातीय युवक और युवती का महीनों से आपस में प्रेम संबंध चल रहा था। युवती के अभिभावक को इसकी जानकारी हुई तो युवती पर पाबंदियां लगाई जाने लगी। गत शनिवार को दोनों घर से फरार हो गए। घटना की सूचना युवती के पिता द्वारा थाने पर दी गई।

सोमवार को पुलिस ने युवक के एक रिस्तेदार के घर से दोनों को बरामद कर लिया। थाने लाकर दोनों के परिजनों को बुलाया गया तो युवती युवक संग शादी करने की जिद पर अड़ गई। गांवो के कई लोग थाने पर पहुंच समझाने बुझाने लगे। प्रेमी युगल के जिद के आगे किसी की न चली। प्रेमी ने मंदिर प्रांगण में प्रेमिका की मांग भर एक दूसरे के गले में जयमाल पहना कर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए।

Previous articleहल्का लेखपाल ने पीड़ित के निर्माण पर चलवा दिया जेसीबी, डीएम से लगाई गुहार
Next articleअधिवक्ता ने नायब तहसीलदार पर लगाया वसूली का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?