बस्ती : चौकी इंचार्ज की पत्नी व बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

बस्ती : चौकी इंचार्ज की पत्नी व बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

बस्ती/लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                बस्ती कोतवाली के सिविल लाइंस पुलिस चौकी के प्रभारी रिजवान खां की 32 वर्षीय पत्नी रईसा और 10 वर्षीय बेटे शोएब का खौरहवा स्थित किराए के मकान में फंदे से लटका शव मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई। एसआई के साथ रहकर कोचिंग करने वाला छोटा भाई इरफान देर रात कहीं से लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला।
बगल में खिड़की की तरफ से देखा तो दूसरी तरफ के जंगले के सरिए में नायलान की रस्सी से मां बेटे को लटका देखकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। ड्यूटी पर बाहर गए रिजवान भी सूचना पाकर पहुंच गए। मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद के अलावा कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है मगर इसकी वजह अभी किसी को नहीं पता।
Previous articleसुल्तानपुर : प्रकृति एवं मानव के बीच की कड़ी है भूगोल- प्रो. डीके त्रिपाठी
Next articleसिर्फ मदरसों का क्यों, सभी धर्म के शिक्षण संस्थानों का कराएं सर्वे- कल्बे जवाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?