सुल्तानपुर : 74 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी नया दाखिला
# बीएसए ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के वेतन को रोका
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
नए बच्चों के दाखिले के लिए स्कूल चलो अभियान व अन्य जागरुकता कार्यक्रम लंभुआ ब्लॉक क्षेत्र में धराशाई हो गये। एक माह के अभियान के दौरान लंभुआ क्षेत्र के 74 विद्यालयों में भी एक का बच्चे का दाखिला नहीं हो सका है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए बीएसए ने 74 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है।

मुख्यमंत्री की ओर से चार अप्रैल से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करने बाद जिले के सभी स्कूलों में रैली निकाली गई। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के साथ शिक्षकों को घर-घर सर्वे कर नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। यहां तक की ईंट भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चों का दाखिला कराने के लिए भी अभियान चलाया गया। नवीन नामांकन को लेकर शासन की हिदायत का असर लंभुआ क्षेत्र के 74 प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों पर नहीं हुआ। इन 74 विद्यालयों में एक भी नया नामांकन नहीं हुआ।


















