हनुमान जयंती पर बिजेथुआ महावीर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
सूरापुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को कालिनेमि वध स्थली बिजेथुआ महावीर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को हनुमान जयंती अवसर पर भोर से ही दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मकरी कुंड सरोवर में स्नान करने के बाद लड्डू माला फूल व मीठी पूड़ी रोट इत्यादि के साथ हनुमानजी का दर्शन पूजन किया।

















