हल्का लेखपाल ने पीड़ित के निर्माण पर चलवा दिया जेसीबी, डीएम से लगाई गुहार
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 क्षेत्र के एक गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए पीड़ित ने शिकायत किया तो उल्टा पीड़ित के ही भूमिधरी पर लेखपाल ने जेसीबी चलवा दी। मामला क्षेत्र के चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने इसके विरुद्ध जांच और अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

सुम्बुलपुर गांव निवासी जुबैर पुत्र असगर अली ने गांव के चकमार्ग पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बांस, बल्ली लगाकर सार्वजनिक चकमार्ग को कब्जा करने का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस पर प्रार्थना-पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि साजिश के तहत हल्का लेखपाल द्वारा गलत ढंग रिपोर्ट में मौके पर रास्ता खाली, कोई अतिक्रमण नहीं है तथा प्रार्थी को शांतिभंग की धारा में कार्यवाई करा दिया। जिससे आवेदक भयभीत है।

पीड़ित ने सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध फिर से प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि प्रार्थना-पत्र के बाद हल्का लेखपाल अतिक्रमण हटवाने के लिए मोटी रकम की मांग किया, प्रार्थी पैसा देने से असहमति जताई तो लेखपाल अनिरुद्ध सिंह ने बिना उच्चाधिकारियों के आदेश, बिना किसी नोटिस दिए बगैर प्रार्थी की जमीन पर हुए पिलर आदि निर्माण पर ही जेसीबी चलवा दी। आरोप है उक्त हल्का लेखपाल धमकी दे रहा है कि किसी प्रकार की कार्यवाई किये तो फर्जी मुकदमा में जिन्दगी खराब कर दूंगा। फिलहाल पीड़ित जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
















