अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7 फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित अमूल प्लांट के सामने शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक निजी कम्पनी में कार्यरत मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि सनी यादव (18) पुत्र चंद्रशेखर यादव निवासी मनियारपुर बभनपुरा सकलडीहा चंदौली एग्रो पार्क स्थित एक कम्पनी में मजदूरी करने के बाद अपने कमरे पर जा रहा था। इसी बीच जौनपुर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसके शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन और चालक की तलाश में जुटी रही।

















