9.1 C
Delhi
Saturday, December 6, 2025

उद्यम सखी योजना के तहत 51 महिलाओं ने दी परीक्षा

उद्यम सखी योजना के तहत 51 महिलाओं ने दी परीक्षा

खेतासराय, जौनपुर।
 अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             विकास खंड शाहगंज के सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्यम सखी योजना के अंतर्गत 51 महिला अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। उक्त योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
परीक्षा प्रातः निर्धारित समयानुसार प्रारंभ हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चयनित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी द्वारा की गई, जिनके दिशा-निर्देशन में पूरी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हुई।
इस अवसर पर एडीओ आइएसबी प्रमोद कुमार सिंह, बीएमएम प्रियंका उपाध्याय, एसीएफ राकेश बहादुर सिंह, विमला देवी, ज्योति ज्वाला, संदीप द्विवेदी, प्रिंकेश कुमार,सहित सीएलएफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This