गीतिका सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान 

गीतिका सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान 

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              जनपद की बेटी डॉ. गीतिका सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने “राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय अर्थव्यवस्था पर बेनामी लेने-देन का प्रभाव” विषय पर शोध कार्य किया। इसके लिए उन्हें विधि (लॉ) में पीएच.डी. (डॉक्टर आफ फिलासफी इन लॉ) की उपाधि से नवाजा गया।
डॉ. गीतिका सिंह जलालपुर की रहने वाली हैं और उनके पिता डॉ. रविंद्र नाथ सिंह भूतपूर्व वायु सेना अधिकारी एवं आयकर विभाग में अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने यह शोध रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन मध्य प्रदेश में डॉक्टर नीलेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया।
डॉ. गीतिका सिंह का यह शोध कानून के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है, जो भविष्य में शोध करने वाले छात्रों के लिए सुलभ माध्यम बनेगा। इस शोध से नवयुवकों को एक नई प्रेरणा मिलेगी कि कोई भी कार्य जटिल नहीं होता और अपने सामाजिक और पारिवारिक दायित्व को पूरा करते हुए भी शोध कार्य किया जा सकता है।
Previous articleराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यशाला आयोजित 
Next articleमोटर दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार पर नीति तैयार करें, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?