जौनपुर : अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

जौनपुर : अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

# अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का अधिवक्ताओं ने लिया फैसला

# अधिवक्ता और लेखपाल के बीच की नूराकुश्ती से वादकारी हो रहे हैं हलकान

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                    लेखपाल अधिवक्ता के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। रविवार को आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया। सोमवार को अधिवक्ता समिति ने बैठक करके आरोपी लेखपालों पर मुकदमा न दर्ज होने तक हड़ताल की घोषणा कर दी। फिलहाल अधिवक्ता और लेखपाल के बीच की इस नूराकुश्ती में वादकारियों की फजीहत तय है।
अधिवक्ता समिति की बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम की शह पर दो वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। बैठक के बाद महामंत्री पुष्पकांत यादव ने कहा कि मारपीट करने वाले लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट का बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ता संघ के महामंत्री पुष्पकांत यादव ने बैठक के बाद बताया कि आरोपी लेखपालों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसडीएम नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया है। एफआईआर दर्ज होने तक सभी कोर्ट का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट का तब तक बहिष्कार होगा, जब तक मामले का समाधान नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि अधिकारी मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहे हैं। जबकि वकीलों के खिलाफ बगैर जांच किए एफआईआर दर्ज कर ली गई।
बैठक का संचालन धर्मेंद्र यादव एडवोकेट ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष समर बहादुर यादव, महंत देव यादव, अमरनाथ सिंह, राजदेव यादव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, लालता प्रसाद यादव, मो. शारिक खान, अविनाश चंद्र पांडेय, राम मगन आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : आत्महत्या समाधान नहीं बल्कि तमाम समस्याओं का सैलाब है- डॉ उत्तम
Next articleजौनपुर : तहसील दिवस से लेखपाल के नदारद रहने से प्रभावित रही कार्यवाही
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?