जौनपुर : आधा कुंतल प्रतिबंधित मांस व औजार के साथ गोतस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : आधा कुंतल प्रतिबंधित मांस व औजार के साथ गोतस्कर गिरफ्तार

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
               थाना क्षेत्र के मानीकलां ग्राम निवासी एक गोतस्कर को खेतासराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गोकसी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। इनके अनुसार मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात्रि ढाई बजे उक्त गांव में दबिश देकर गुफरान पुत्र मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से 46 किलो प्रतिबंधित मांस के अतिरिक्त एक लकड़ी का ठीहा, गड़ासा पाया गया। जिसे विधिक करवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया। टीम में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, हरिशंकर यादव, दिनेश कुमार, दिनेश सरोज, रणजीत यादव आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती 
Next articleजौनपुर : शीतलहर शुरू होते ही नगर पंचायत में अनेक जगह जला अलाव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?