जौनपुर : उत्सव वाटिका में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 कस्बा स्थित उत्सव वाटिका में रात 12 बजे शंख और घंटे की ध्वनि के बीच कान्हा का जन्म हुआ। उपस्थित भक्तों ने बांके बिहारी के जयकारे लगाए और कृष्ण भक्ति में लीन हो गए। इसके पहले भजनों की लंबी श्रृंखला चली जिसमें सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने अपने गीतों के जरिए बाल कृष्ण की सुंदर लीलाओं का बखान किया। ढोलक पर सोमेश बनर्जी, हरमोनियम पर दीपक अग्रहरि और दीपक मिश्रा व रिंकू अग्रहरि ने साथ दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल मोदनवाल ने दही और पंचामृत से श्रीकृष्ण का महाअभिषेक किया। इस दौरान सैकड़ों भक्त मौजूद थे।