घटना के बाद भुक्तभोगी वर्कशॉप के मालिक की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अमित गुप्ता के वर्कशॉप से चोरी करने वाला एक शातिर चोर शाहगंज बेचने जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराह उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल रंजन कुमार सिंह, कांस्टेबल राजकुमार यादव के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। जहां से चोरी के सारे सामान के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आदिल जोगी पुत्र जहांगीर उर्फ उजागीर निवासी कस्बा खेतासराय वार्ड नंबर 11 जोगियाना बताया।