जौनपुर : तालाब में डुबने से 9 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करियांव मे शुक्रवार देर शाम को एक नौ वर्षीय बालक के तालाब मे डुबने से मौत हो गयी। परिजन आनन फानन मे इलाज के लिए सीएचसी ले गये लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया परिजनो ने देर रात शव की अन्तेष्टी कर दी।


















