जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया ललही छठ का पर्व
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
हिंदु रीति रिवाज में पुत्रों की कुशलता के लिए मनाए जाने वाला पर्व ललही छठ पूरे पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया जाता है। ललही छठ का पर्व सावन माह बीतने के उपरांत मनाया जाता है। इस पर्व पर माता अपने पुत्र पति व अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रहती हैं। ललही छठ का पर्व पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को नगर में भी महिलाओं द्वारा एक जगह एकत्रित होकर ललही माता की प्रतीकात्मक मूर्ति बनाकर उनकी पूजा अर्चना किया वैसे तो इस पूजा की मान्यता नदी किनारे जाकर करने की है लेकिन समय के अनुसार लोग अपने घरों में आसपास तालाब आदि मंदिरों पर जाकर इस पर्व को मनाते हैं।



















